| News Details |
Orientation Program 2026-27
Posted on 02/09/2026
चौधरी भजन लाल राजकीय महाविद्यालय, बालसमंद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित बी.ए. प्रथम के विद्यार्थियों के लिए आज एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज सोलंकी ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. राजीव वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बी.ए. प्रथम वर्ष के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों से परिचित करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों तथा विद्यार्थी हित से संबंधित सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों एवं गतिविधियों के संबंध में भी अवगत करवाया गया तथा उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन, नियमों और शैक्षणिक वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ. पंकज सोलंकी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय जीवन के महत्व से अवगत कराया और कहा कि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित करवाना तथा उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन की सफल शुरुआत के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।
|